सभी बैंक के खाता ऑनलाइन खोलने के लिये यहाँ देखें.
ऑनलाइन बचत बैंक खाता आवेदन – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. बचत बैंक खाता खोलने के लिए ऑनलाइन सूचना कौन प्रस्तुत कर सकता है?
भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में बचत बैंक खाता खोलने का इच्छुक कोई भी निवासी भारतीय।
2. क्या मैं संयुक्त रूप से खाता खोल सकता हूँ?
हाँ।
3. क्या, केवाईसी दस्तावेज़ सभी खाता धारकों के लिए आवश्यक है?
हाँ, केवाईसी दस्तावेज़ सभी संयुक्त खाता धारकों के लिए आवश्यक होगा।
4. क्या, संयुक्त खाता धारकों के लिए केवाईसी दस्तावेज़ भिन्न हैं?
हाँ, बशर्ते प्रत्येक खाता धारक बैंक द्वारा निर्धारित केवाईसी दस्तावेजों का सेट प्रदान करता है।
5. क्या एक अवयस्क बचत बैंक खाता खोलने के लिए ऑनलाइन सूचना प्रस्तुत कर सकता है?
एक अवयस्क बचत बैंक खाता खोलने के लिए ऑनलाइन सूचना प्रस्तुत कर सकता है यदि वह10 वर्ष से अधिक आयु का हो तथा समान रूप से हस्ताक्षर कर सकता हो।
6. क्या एक खाता तीन से अधिक व्यक्तियों के नाम से खोला जा सकता है?
हाँ, परंतु इन मामलों में आप ऑनलाइन सूचना प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं। कृपया ऐसे खाते खोलने के लिए शाखा में संपर्क करें।
7. क्या ऐसी कोई समय सीमा है जिसके अंदर मुझे ऑनलाइन सूचना प्रस्तुत करने के पश्चात शाखा में पहुँचना आवश्यक है?
हाँ, सूचना प्रस्तुत करने के30 दिनों के अंदर आपको शाखा में पहुँचना अनिवार्य है। यदि 30 दिनों के अंदर खाता नहीं खुलता है तो आपकी ग्राहक संबंधी जानकारी हमारे रिकॉर्ड से हट जाएंगी।
8. मैं अपनी व्यक्तिगत सूचनाएं ऑनलाइन प्रस्तुत करता हूं। क्या, यह सुरक्षित है?
हाँ, आपकी सूचनाओं से संबंधित प्रस्तुत पृष्ठ वेरीसाइन द्वारा सुरक्षित है तथा सूचना, संप्रेषित करने से पूर्व कूटबद्ध की जाएगी।
9. क्या, मैं शाखा को दस्तावेज ई-मेल से भेज सकता हूँ?
नहीं, प्रत्येक व्यक्ति को जो खाता धारक बनना चाहता है, व्यक्तिगत रूप से शाखा में जाना होगा, अपने केवाईसी दस्तावेज़ दिखाने होंगे और खाता खोलने के फॉर्म पर बैंक के एक प्राधिकारी की उपस्थिति में हस्ताक्षर करने होंगे।
10. क्या, मैं दस्तावेज़ भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में प्रस्तुत कर सकता हूँ?
हाँ, शाखा का पता लगाने के लिए हमारे ‘’ब्रांच लोकेटर’’ . का उपयोग करें। आपके द्वारा एक बार खाता खोलने का फॉर्म किसी भी शाखा में प्रस्तुत कर देने पर, आप उसी फॉर्म को किसी अन्य शाखा में प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे।
11. मैं टीएआरएन भूल गया हूँ। मैं इसे पुन:प्राप्त कर सकता हूँ?
जब टीएआरएन जनरेट होता है, तो यह एसएमएस द्वारा आपको भी भेजा जाता है। अगर आपके पास एसएमएस उपलब्ध नहीं है तब आपको नया टीएआरएन प्राप्त करने के लिए दुबारा जानकारी देनी होगी।
Comments
Post a Comment