Posts

खाता खोलने की प्रक्रिया

एनआरई / एनआरओ बचत बैंक खाता निम्नलिखित में से किसी भी माध्यम से खोला जा सकता है: : ऑनलाइन माध्यम से: कृपया ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए यहाँ क्लिक करें और नीचे उल्लिखितानुसार भारत स्थित ग्लोबल एनआरआई सेंटर को भेजें। एसबीआई विदेशी कार्यालय या हमसे संबद्ध एक्सचेंज हाउस में जाकर: खाता खोलने का आवेदन डाउनलोड करने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें , इसे मैनुअल रूप से भरें और आप जिस देश में रह रहे हैं, वहाँ स्थित हमारे नज़दीकी कार्यालय में जमा करें। आपके देश में स्थित कार्यालय को खाता खोलने का फॉर्म प्राप्त करने और भारत स्थित शाखा को भेजने की अनुमति है या नहीं, यह जाँचने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें । यदि इसकी अनुमति नहीं है तो वे आवेदन स्वीकार नहीं कर पाएँगे और आपको भारत स्थित आपकी पसंदीदा होम शाखा को सीधे डाक/ कूरियर से भेजना होगा। कृपया नोट करें कि यूएई (यानि दुबई एवं आबु धाबी) स्थित हमारा प्रतिनिधि कार्यालय एवं ओमोन स्थित ग्लोबल मनी एक्सचेंज भी तत्काल एनआरआई खाते की सुविधा प्रदान करता है यानि एनआरई / एनआरओ बचत बैंक खाते की संख्या ग्राहक को आवदेन प्रस्तुत करते ही उपलब्ध करा दी जाएगी। ऐसे खाते 2-...

सभी बैंक के खाता ऑनलाइन खोलने के लिये यहाँ देखें.

ऑनलाइन बचत बैंक खाता आवेदन – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 1. बचत बैंक खाता खोलने के लिए ऑनलाइन सूचना कौन प्रस्तुत कर सकता है? भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में बचत बैंक खाता खोलने का इच्छुक कोई भी निवासी भारतीय। 2. क्या मैं संयुक्त रूप से खाता खोल सकता हूँ? हाँ। 3. क्या, केवाईसी दस्तावेज़ सभी खाता धारकों के लिए आवश्यक है? हाँ, केवाईसी दस्तावेज़ सभी संयुक्त खाता धारकों के लिए आवश्यक होगा। 4. क्या, संयुक्त खाता धारकों के लिए केवाईसी दस्तावेज़ भिन्न हैं? हाँ, बशर्ते प्रत्येक खाता धारक बैंक द्वारा निर्धारित केवाईसी दस्तावेजों का सेट प्रदान करता है। 5. क्या एक अवयस्क बचत बैंक खाता खोलने के लिए ऑनलाइन सूचना प्रस्तुत कर सकता है? एक अवयस्क बचत बैंक खाता खोलने के लिए ऑनलाइन सूचना प्रस्तुत कर सकता है यदि वह10 वर्ष से अधिक आयु का हो तथा समान रूप से हस्ताक्षर कर सकता हो। 6. क्या एक खाता तीन से अधिक व्यक्तियों के नाम से खोला जा सकता है? हाँ, परंतु इन मामलों में आप ऑनलाइन सूचना प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं। कृपया ऐसे खाते खोलने के लिए शाखा में संपर्क करें। 7. क्या ऐसी कोई समय सीमा है जिसके ...